
बागली। हाल ही में प्रदेश नगर पाली का परिषद अध्यक्ष कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत हुए कमल यादव भोपाल विधानसभा सत्र में पहुंचे इस दौरान नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से शिष्टाचार मुलाकात करते हुए बागली के विकास एवं बागली के विस्तार के लिए सार्थक चर्चा की चर्चा से संतुष्ट कमल यादव ने बताया कि उन्होंने बागली के विकास के लिए बनाए गए प्रस्ताव को नगरीय प्रशासन से जुड़े मंत्री जी को दिखाया और बागली के विकास के लिए हर संभव मदद के लिए निवेदन किया शिष्टाचार मुलाकात में नगरी प्रशासन मंत्री मध्य प्रदेश कैलाश विजय वर्गिय ने बागली नगर के लिए अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ दिलाने की बात कहीं। वर्तमान में बागली का सौंदर्य करण लगातार जारी है। इस दौरान नगर पालिका परिषद अध्यक्ष कल्याण संघ के अध्यक्ष कमल यादव ने भगवान शिवजी की आकर्षक कलाकृति भी भेंट की।
