छतरपुर में ठंड से बढ़ी सिहरन

छतरपुर:शनिवार रात से ठंड ने अचानक रफ्तार पकड़ ली। रविवार सुबह शहर का तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे सुबह के समय अधिकांश लोग घरों में दुबके रहे और सड़कों पर सामान्य दिनों की तुलना में काफी कम आवाजाही देखी गई।मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान और नीचे जा सकता है।

रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। हवा की गति करीब 8 किमी प्रति घंटा रही, जबकि नमी 32 प्रतिशत मापी गई। फिलहाल आने वाले एक सप्ताह तक मौसम साफ और स्थिर रहने की संभावना जताई गई है।

बढ़ती ठंड से लोगों ने सुबह-शाम गर्म कपड़ों की जरूरत महसूस की। बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर लोग मफलर, टोपी और स्वेटर पहनकर निकलते दिखे। ठंड का लाभ किसानों को भी मिल रहा है। रबी फसलों की बुवाई पूरी होने के बाद गेहूं की फसल पर दिखाई दे रही ओस की नमी को फसल वृद्धि के लिए लाभकारी माना जा रहा है

Next Post

धान लोड पिकअप पलटा, 4 लोग गंभीर

Sun Nov 16 , 2025
सीधी:धान लोड पिकअप के अनियंत्रित होकर पलटने से उसमें सवार 7 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की देर शाम झिरिया टोला से धान से लोड पिकअप खड्डी के समीप चकडौर जा रहा था। पिकअप में कुल 7 लोग सवार थे। […]

You May Like