स्विगी ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि हाइपरलोकल व्यंजनों के प्रति बढ़ा है। रिपोर्ट में सबसे चौंकाने वाला आंकड़ा पहाड़ी व्यंजनों का रहा, जिसमें पिछले साल के मुकाबले 9 गुना की भारी वृद्धी हुई है।
हर सेकंड ऑर्डर हुई इतनी प्लेट बिरयानी! लगातार 10वें साल बनी भारत की ‘फेवरेट डिश’साल 2025 खाने के शौकीनों के लिए बेहद जायकेदार साबित हुआ है। देश के प्रमुख फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी ने मंगलवार को अपनी बहुप्रतीक्षित वार्षिक रिपोर्ट ‘हाऊ इंडिया स्विगीड’ का 10वां संस्करण जारी किया। इस रिपोर्ट में साल भर के फूड डिलीवरी ट्रेंड्स और भारतीयों की बदलती पसंद का लेखा-जोखा पेश किया गया है। आंकड़ों से पता चलता है कि इस साल भारतीयों ने सबसे ज्यादा बिरयानी, बर्गर, पिज्जा और डोसा पर प्या लुटाया है।
स्विगी की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय उपभोक्ताओं की पहली पसंद में कोई बदलाव नहीं आया है और बिरयानी ने एक बार फिर चार्ट में टॉप किया है। साल 2025 में यूजर्स ने प्लेटफॉर्म पर रिकॉर्ड 9.3 करोड़ (93 मिलियन) बिरयानी के ऑर्डर दिए। यह आंकड़ा इसे निर्विवाद रूप से देश का पसंदीदा व्यंजन बनाता है।
