एस्टाडियो ग्वाडालाजारा (मेक्सिको), 19 जून (वार्ता) मेक्सिको ने दक्षिण कोरिया को 1-0 से हराकर फीफा विश्व कप 2026 के राउंड-ऑफ-32 में अपनी जगह पक्की कर ली है। ऐसा करने वाली मेक्सिको फीफा विश्व कप की पहली टीम है। दक्षिण कोरिया फिलहाल दूसरे स्थान पर बना हुआ है क्योंकि ग्रुप की अन्य टीमें, चेकिया और दक्षिण अफ्रीका, इससे पहले 1-1 से ड्रॉ खेल चुकी हैं। आज यहां खेले गये ग्रुए ए के मुकाबले के शुरुआती चरणों में मेक्सिको का दबदबा रहा, लेकिन बाद में दक्षिण कोरिया ने गेंद को नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया और हाफ टाइम की सीटी बजने तक उसका दबदबा रहा। लेकिन कोरियाई गोलकीपर किम सेउंग-गिम की एक बड़ी गलती का फायदा उठाते हुए मेक्सिको के लुइस रोमो ने मैच के दोबारा शुरू होने के तुरंत बाद एकमात्र गोल दाग दिया।
मैच के दौरान दक्षिण कोरिया ने गेंद पर अपना दबदबा बनाए रखा, लेकिन वे लक्ष्य पर केवल दो शॉट ही लगा सक।: एक शॉट को राउल रेंगल ने शानदार ढंग से बचा लिया, और दूसरे शॉट को जोहान वाजक्वेज ने और भी शानदार तरीके से रोक दिया। इसी जीत के साथ मेक्सिको अपने में दो मैचों में छह अंक के साथ ग्रुप में शीर्ष पर पहुंच गया है।
