हिंडालको महान ने 202 मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

सिंगरौली: बरगवां स्थित सीएम राईस स्कूल में आज हिंडालको महान द्वारा महान शिक्षा ज्योति छात्रवृत्ति कार्यक्रम के तहत 202 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले इन छात्रों को 1 हजार की छात्रवृत्ति प्रदान की गई। ताकि वे और अधिक प्रेरित होकर अपने शैक्षिक लक्ष्य प्राप्त कर सकें। इस अवसर पर हिंडालको महान के वित्त प्रमुख सुशांत नायक ने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व को समझाते हुए डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के विचारों से प्रेरणा लेने की सलाह दी।

उन्होंने कहां शिक्षा ही वह शक्ति है जो व्यक्ति को अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाती है। यह छात्रवृत्ति केवल आर्थिक सहयोग नही बल्कि आपके उज्वल भविष्य के लिए एक प्रेरणा है। बड़े सपने देखें। अपने लक्ष्य निर्धारित करें और पूरी मेहनत से उन्हें पूरा करें। उक्त कार्यक्रम में सीएसआर विभाग से विजय वैश्य और धीरेंद्र तिवारी उपस्थित रहे। जबकि मंच संचालन की जिम्मेदारी बीरेन्द्र पाण्डेय ने निभाई। विद्यालय के प्राचार्य आरके शुक्ला, उप प्राचार्य डॉ. प्रमोद तिवारी एवं अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

Next Post

6 वर्ष से फरार दो अलग-अलग आरोपी वारंटी गिरफ्तार

Thu Mar 6 , 2025
सिंगरौली: विंध्यनगर थाना क्षेत्र के ग्राम जुवाड़ी निवासी 6 वर्षो से फरार एक स्थाई वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।विंध्यनगर थाना प्रभारी टीआई अर्चना द्विवेदी को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि बिजली चोरी करने वाला 6 वर्षो से फरार आरोपी स्थाई वारंटी विजय शाह पिता महादेव शाह उम्र […]

You May Like