DG जेल जीपी सिंह ने किया केन्द्रीय जेल का निरीक्षण

रीवा।जेल महानिदेशक जीपी सिंह ने केन्द्रीय जेल रीवा का निरीक्षण किया. जेल महानिदेशक ने निरीक्षण के दौरान जेल के विभागीय मद से कराए गए निर्माण कार्यों एवं नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ किया. जेल महानिदेशक ने केन्द्रीय जेल के बंदी वार्डों, जेल अस्पताल एवं पाकशाला का भ्रमण किया. महानिदेशक ने बंदियों को स्वच्छ पेयजल की पर्याप्त एवं नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. बंदियों की अधिक संख्या के कारण महानिदेशक ने अतिरिक्त बैरक निर्माण के निर्देश दिए. उन्होंने प्रस्तावित निर्माण स्थल का निरीक्षण कर मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए. जेल अस्पताल के निरीक्षण के दौरान महानिदेशक ने जेल अधीक्षक को सीवीसी एनालाईजर मशीन खरीदने का प्रस्ताव तत्काल भेजने के निर्देश दिए. निरीक्षण के समय जेल अधीक्षक सतीश कुमार उपाध्याय, उप जेल अधीक्षक संजीव कुमार गेंदले, योगेन्द्र परमार, श्याम सिंह कुशवाहा तथा अन्य जेल कर्मचारी उपस्थित रहे.

Next Post

CM हेल्पलाइन प्रकरणों के निराकरण में जिला पंचायत को मिला प्रथम स्थान

Thu May 22 , 2025
रीवा। जिला पंचायत रीवा को सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के निराकरण में अप्रैल माह की ग्रेडिंग में प्रथम स्थान मिला है. इस उपलब्धि पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मेहताब सिंह गुर्जर ने सीएम हेल्पलाइन शाखा के अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. इस अवसर पर गुर्जर […]

You May Like

मनोरंजन