इंदौर: शेयर मार्केट में निवेश कर कम समय में रकम दोगुनी करने का लालच देकर एक व्यक्ति से रुपए हड़पने का मामला सामने आया है. पीड़ित की शिकायत पर खजराना पुलिस ने धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.फरियादी प्रभु सिंह चौहान, निवासी वैभव लक्ष्मी नगर वेलो सिटी के पीछे इंदौर ने शिकायत में बताया कि आरोपी ने स्वयं को शेयर मार्केट में निवेश का जानकार बताते हुए अधिक मुनाफा दिलाने का भरोसा दिया.
आरोपी के झांसे में आकर फरियादी ने अलग-अलग किश्तों में रुपए निवेश के लिए दिए, लेकिन न तो तय मुनाफा मिला और न ही मूल राशि वापस की गई. फरियादी का आरोप है कि 24 अप्रैल को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे आरोपी ने दोबारा रकम दोगुनी करने का वादा किया, लेकिन बाद में संपर्क तोड़ लिया. ठगी का अहसास होने पर फरियादी ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. खजराना पुलिस ने आरोपी मुकेश पाठक, निवासी नेहरू नगर इंदौर के खिलाफ प्रकरण प्रकरण किया है, थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और निवेश के नाम पर ली गई रकम व लेनदेन से जुड़े दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं.
