छात्र-छात्राओं से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, तीन घायल

.

सागर। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक निजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं को लेकर जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस (क्रमांक एमपी 15 पीए 0485) जैसे ही कोतवाली थाने के सामने पहुंची, अचानक उसके ब्रेक फेल हो गए, जिससे वह थाने की रेलिंग से जा टकराई।

दुर्घटना में दो छात्र-छात्राओं सहित एक शिक्षिका घायल हो गई। मौके पर मौजूद पुलिस ने तत्काल घायलों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। गनीमत रही कि हादसा बड़ा नहीं हुआ, अन्यथा बस में सवार अन्य छात्रों को भी गंभीर चोटें आ सकती थीं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Next Post

मजदूरी विवाद में ठगी और धमकी के आरोप

Wed Aug 6 , 2025
पिपलियामंडी। मध्यप्रदेश असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रणजीतसिंह शक्तावत पर गंभीर आरोप लगे हैं। जिले में शराब ठेकों पर कार्य कर चुके 26 मजदूरों ने उन पर दो माह की मजदूरी न देने, धमकाने और ठगी का आरोप लगाया है। मजदूरों के अनुसार मार्च से मई 2025 […]

You May Like

Play sound