कड़ाके की ठंड के बीच आठ दिन में आठ डिग्री घटा पारा

रीवा: पूरे प्रदेश के साथ रीवा में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है. तापमान में गिरावट के साथ लगातार ठंड हवाएं चल रही है जिससे गलन भरी ठंड बढ़ गई है. जिले में कही-कही शीत लहर भी चल रही है. अन्य दिनो के अपेक्षा गुरूवार को तापमान लुढक़ कर 8.9 डिग्री आ गया जो कि अन्य दिनो के अपेक्षा कम हैवही अधिकतम तापमान पूर्व की तरह 27.8 डिग्री पर टिका हुआ है. मौसम विभाग ने आने वाले दो-चार दिनो में तेज शीत लहर चलने की संभावना जताई है.

गौरतलब है कि इस समय समूचे जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. बारिश थमने के बाद और आसमान साफ होने के साथ ही तेजी से तापमान में गिरावट आई और कड़ाके की ठंड शुरू हो गई. इस समय किसान गेंहू की बोनी कर रहे है, ठंड बोनी के लिये लाभ दायक है. रीवा एवं मऊगंज में कड़ाके की ठंड के चलते स्कूल के समय में भी परिवर्तन किया गया है. रात में ठंड का असर धीरे-धीरे तेज होता जा रहा है लेकिन अभी कही पर भी अलाव की व्यवस्था नगर निगम द्वारा नही की गई है.

तेजी से न्यूनतम तापमान में गिरावट आ रही है, एक सप्ताह में 7 डिग्री तापमान नीचे आया है. न्यूनतम तापमान सामान्य से कम है, जिसके चलते रात में कड़ाके की ठंड का असर रहता है. तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव के साथ ठंड का दौर जारी रहेगा. इस समय अच्छी धूप हो रही है पर ठंड का असर कम नही हो रहा है. शाम ढ़लते ही ठंड का असर तेज हो जाता है और धुंध छाने लगता है.

Next Post

शहरवासियों ने पंडित नेहरू को माल्यार्पण कर किया नमन

Fri Nov 14 , 2025
ग्वालियर: देश के पहले प्रधानमंत्री और आधुनिक भारत के निर्माता पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर शहर वासियों ने उन्हें याद किया. उनके प्रतिमा स्थल नेहरू उद्यान में कांग्रेस पदाधिकारी बड़ी संख्या में पहुंचे और उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए. इस मौके पर ग्वालियर पूर्व के कांग्रेस विधायक सतीश सिकरवार […]

You May Like