टाटा पावर रिन्यूएबल्स ने पहली तिमाही में रिकॉर्ड 752 मेगावाट की सौर परियोजनायें चालू कीं

मुंबई, 03 जुलाई (वार्ता) भारत अक्षय ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों में से टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में कुल 752 मेगावाट की अक्षय सौर परियोजनायें चालू की हैं।
टाटा पावर कंपनी लिमिटेड (टाटा पावर) ने गुरुवार को जारी एक विज्ञप्ति में कहा कि उसकी अनुषंगी कंपनी टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी का यह एक नया तिमाही रिकार्ड है और एक साल पहले इसी तिमाही में शुरू की गयी 354 मेगावाट की परियोजनाओं की तुलना में 112 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि उन्नत इंजीनियरिंग प्रथाओं का लाभ उठाते हुए, टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी ने चुनौतीपूर्ण वातावरण में भी लगातार परियोजनायें पूरी की हैं। वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में चालू परियोजाओं के साथ कंपनी की कुल विद्युत आपूर्ति स्तरीय परिचालन क्षमता अब 5600 मेगावाट हो गयी है, जिसमें 4600 मेगावाट सौर और 1000 मेगवाट पवन उर्जा उत्पादन की क्षमता शामिल है। चालू वित्त वर्ष में अपनी विद्युत-कंपनी आपूर्ति स्तर की 1700 मेगावाट क्षमता के अलावा 1000 मेगावाट की थर्ड पार्टी परियोजनाओं को चालू करने वाली है।
टाटा पावर ने मार्च 2026 के अंत तक कुल अक्षय ऊर्जा क्षमता 7300 मेगावाट तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। इसमें सौर क्षमता 5600 मेगवाट और पवन ऊर्जा क्षमता 1700 मेगावाट होगी।

Next Post

भारत आएंगी पाकिस्तानी हॉकी टीमें

Thu Jul 3 , 2025
नयी दिल्ली, 03 जुलाई (वार्ता) पाकिस्तान की हॉकी टीमें एशिया कप और जूनियर विश्व कप खेलने भारत आएंगी। खेल मंत्रालय के सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है। इसके लिए गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय और खेल मंत्रालय से मंजूरी मिल गई है। पाकिस्तान की हॉकी टीम को अगले महीने भारत में […]

You May Like