ग्वालियर: देश के पहले प्रधानमंत्री और आधुनिक भारत के निर्माता पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर शहर वासियों ने उन्हें याद किया. उनके प्रतिमा स्थल नेहरू उद्यान में कांग्रेस पदाधिकारी बड़ी संख्या में पहुंचे और उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए. इस मौके पर ग्वालियर पूर्व के कांग्रेस विधायक सतीश सिकरवार सहित जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव, पूर्व अध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा, सांसद अशोक सिंह सहित अन्य नेता मौजूद रहे.
कांग्रेस नेताओं ने पंडित नेहरू को न सिर्फ एक सफल प्रधानमंत्री बताया बल्कि उन्होंने पंडित नेहरू को आधुनिक भारत का निर्माता बताया. कांग्रेस नेताओं ने कहा कि नेहरू जी दूरगामी सोच रखते थे.और इसी के चलते भारत को आधुनिक बनाने के लिए कल कारखानों की स्थापना की और टेक्नोलॉजी को बढ़ाया. पंडित नेहरू को समाजसेवी संस्थाओं ने भी याद किया और उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया
