अवार्ड से सम्मानित हुए डॉ. प्रवीण

सतना।महत्वपूर्ण रोग निर्वारण, उपचार और पुनर्वास परियोजना के संबंध में सराहनीय योगदान दिए जाने के कारण सेवा निवृत्त जिला कुष्ठ रोग अधिकारी व शहर के जाने-माने अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव को रोटरी गवर्नर गोल्ड अवार्ड से सम्मानित किया गया. सिद्धोत्सव के नाम से आयोजित डिस्ट्रिक्ट अवार्ड फंक्शन में डॉ. श्रीवास्तव को यह सम्मान जिले के सांसद गणेश सिंह द्वारा प्रदान किया गया. इसी कड़ी में प्रतीक स्वरुप स्मृति चिंह भेंट किया गया. इस अवसर पर सांसद श्री सिंह और रोटरी परिवार के सदस्यों सहित चिकित्सकों द्वारा डॉ. श्रीवास्तव द्वारा दिए गए योगदान की मुक्त कंठ से प्रशंसा की गई.

Next Post

इंदौर के दोनों ब्रिज की डिजाइन फिर बनेगी

Tue Jul 22 , 2025
इंदौर. आखिरकार इंदौर में पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाए जा रहे दोनों ब्रिज के डिजाइन फिर से बनाने का निर्णय विभाग को लेना पड़ा. अब इंदौर के एमआर 4 भागीरथपुरा और बाणगंगा रेलवे ओवर ब्रिज की डिजाइन दोबारा बनेगी. पीडब्ल्यूडी मुख्य अभियंता डिजाइन का अनुमोदन करेंगे. इसके बाद आईआईटी इंदौर द्वारा डिजाइन […]

You May Like