समग्र भारत के चतुर्दिक विकास का बजट प्रस्तुत किया गया है: जनार्दन मिश्रा

रीवा। रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा शनिवार को मऊगंज में केंद्रीय बजट-2026 को लेकर पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में समग्र भारत के चतुर्दिक विकास का बजट प्रस्तुत किया है. केंद्रीय बजट 2026 देश की जनता के प्रति सरकार के कर्तव्यों को पूरा करने वाला डॉक्यूमेंट है. प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में 240 कल्याणकारी योजनाओं के साथ केंद्र सरकार देश की 145 करोड़ जनता के हितों के लिए कार्य कर रही है.

उन्होंने कहा कि आजाद भारत के बाद यह पहला बजट है जब कर्तव्य भवन में बैठकर तीन कर्तव्यों वाला बजट बनाया गया है. सांसद ने सवालों के जवाब देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदृष्टि और भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की उनकी परिकल्पना से हमारा देश आज विश्व के सबसे बड़े और विकसित देशों का विकास के मामले में सीधा मुकाबला कर रहा है. उन्होंने कहा कि वर्ष 2013 में भारत का बजट 16.65 लाख करोड़ का प्रस्तुत किया गया था. वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार ने 17.95 लाख करोड़ का बजट प्रस्तुत किया. इस साल 53 लाख 50 हजार करोड़ का बजट केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत किया गया है. यह बजट राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ देश को विश्व का अग्रणी राष्ट्र बनाने का मार्ग प्रशस्त करेगा. रीवा सांसद ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026-27 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बताई चार जातियों गरीब, युवा, नारी शक्ति और अन्नदाता के साथ मध्यम वर्ग, उद्यमियों और हर वर्ग के कल्याण व शक्तिकरण के लिए प्रावधान किए गए हैं. यह सर्वस्पर्शी, सर्वव्यापी और सर्वसमावेशी बजट है.

Next Post

भोपाल में राष्ट्रीय न्यायिक सम्मेलन: सीजेआई सूर्यकांत सहित 25 से अधिक हाईकोर्ट चीफ जस्टिस शामिल

Sat Feb 7 , 2026
भोपाल। नेशनल ज्यूडिशियल एकेडमी, भोपाल में शनिवार से दो दिवसीय राष्ट्रीय न्यायिक सम्मेलन की शुरुआत हो रही है। इस महत्वपूर्ण सम्मेलन में सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस जस्टिस सूर्यकांत समेत देशभर के 25 से अधिक हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश और वरिष्ठ न्यायाधीश भाग ले रहे हैं। सीजेआई बनने के बाद […]

You May Like

मनोरंजन