भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर नर्सों को शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर नर्सिंग सेवा से जुड़े सभी भाई-बहनों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया।मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि नर्सिंग केवल एक पेशा नहीं, बल्कि सेवा, संवेदना और करुणा का जीवंत रूप है।
उन्होंने कहा कि नर्सें मरीजों की देखभाल और मानवता की सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं तथा उनका समर्पण समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में नर्सिंग कर्मियों के उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आप सभी मानवता की सेवा निरंतर करते रहें, ईश्वर आपको इसके लिए अथाह शक्ति प्रदान करें।
