
भोपाल। दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने शुक्रवार शाम को भोपाल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल तथा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल और क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने आशुतोष तिवारी को उपचुनाव के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनकी जीत की कामना की।
मुलाकात के दौरान चुनावी तैयारियों और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यालय मंत्री श्याम महाजन तथा भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर भी मौजूद रहे।
