एएसके ऑटोमोटिव की जापानी कंपनी के साथ रणनीतिक साझेदारी

नयी दिल्ली, (वार्ता) दोपहिया वाहनों के लिए ब्रेक शू और एडवांस ब्रेकिंग सिस्टम निर्माता कंपनी एएसके ऑटोमोटिव लिमिटेड ने आज दोपहिया वाहनों (उत्पादों) के लिए हाई प्रेशर डाई कास्ट अलॉय व्हील्स के निर्माण के लिए क्यूशू यानागावा सेकी कंपनी लिमिटेड, जापान (केवाईएसके) के साथ कास्ट व्हील उत्पादन समझौते के लिए तकनीकी सहायता और लाइसेंस समझौता की है।

कंपनी ने यहां जारी बयान में कहा कि इस समझौते पर हस्ताक्षर की गयी है। समझौते के तहत केवाईएसके तकनीकी विशेषज्ञता और ज्ञान साझा करने की पेशकश कर रहा है। समझौते के तहत निर्मित किए जाने वाले उत्पादों की आपूर्ति पहचाने गए जापानी ग्राहक को की जाएगी। कंपनी का लक्ष्य दोपहिया वाहनों के लिए उच्च गुणवत्ता वाले अलॉय व्हील्स को डिजाइन, विकास और निर्मिणा करना है जो सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे, विश्व स्तरीय मानकों के अनुरूप होंगे और बेहतर प्रदर्शन वाले उत्पाद प्रदान करेंगे।

इस साझेदारी पर एएसके ऑटोमोटिव लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक कुलदीप सिंह राठी ने कहा, “भारतीय ऑटोमोटिव उद्योग में तीन दशकों से अधिक के अनुभव के साथ, हमें बाजार और ओईएम की जरूरतों की गहरी समझ है। आज, एलॉय व्हील सभी सेगमेंट में एक महत्वपूर्ण घटक बन गए हैं, खासकर प्रीमियम-लेवल से लेकर एंट्री-सेगमेंट तक के दोपहिया वाहनों में। एल्युमीनियम लाइट वेटिंग प्रिसिजन सॉल्यूशंस में हमारी विरासत और विशेषज्ञता दोपहिया वाहनों के लिए हाई प्रेशर डाई कास्ट एलॉय व्हील के विकास का समर्थन करेगी। केवाईएसके के साथ हमारी साझेदारी हमें महत्वपूर्ण तकनीकी सहायता और जानकारी प्रदान करेगी, जिससे हमें आवश्यक मानकों को पूरा करने और अपने पहचाने गए ग्राहक के लिए सर्वश्रेष्ठ उत्पाद बनाने में मदद मिलेगी।”

Next Post

अभिभावक नियंत्रण ऐप ‘पेरेंट जीनी’ लॉन्च

Tue Mar 4 , 2025
नयी दिल्ली, (वार्ता) अमेरिकी कंपनी पेरेंट जीनी इंक ने भारत का पहला स्थान आधारित अभिभावक नियंत्रण ऐप ‘पेरेंट जीनी’ लॉन्च करने की घोषणा की है। कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि यह ऐप माता-पिता को विशिष्ट स्थान चुनने का अधिकार देता है, जहाँ वे 450 ऐप को […]

You May Like