ऑस्ट्रेलियाई प्रतिनिधिमंडल ने कचरा प्रबंधन व्यवस्था का किया अवलोकन

इंदौर: मंगलवार को शहर में ऑस्ट्रेलिया का उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल कचरा प्रबंधन व्यवस्था को देखने इंदौर आया. इस दौरान ऑस्ट्रेलियाई दल ने कचरा सेग्रीगेशन, घर-घर कचरा संग्रहण, तकनीकी परिवहन, अपशिष्ट प्रसंस्करण तथा संसाधन पुनः प्राप्ति व्यवस्था का अवलोकन किया.आज सुबह ऑस्ट्रेलिया के सांसद रॉय बटलर के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने आज इंदौर नगर निगम के ठोस अपशिष्ट प्रबंधन मॉडल का अवलोकन किया. प्रतिनिधिमंडल में वरिष्ठ नीति सलाहकार जॉन क्लेमेंट्स तथा इनक्यू सीईओ एवं ऑस्ट्रेलिया मल्टी लिटरल फाउंडेशन फॉर इंपैक्ट एंड ट्रेड के कार्यकारी निदेशक इरफान मलिक शामिल थे.

प्रतिनिधिमंडल के दौरे का उद्देश्य इंदौर के सफल स्वच्छता मॉडल का अध्ययन कर ऑस्ट्रेलिया में नागरिक सहभागिता आधारित कचरा सेग्रीगेशन गतिविधियों को बढ़ावा देने की संभावनाओं पर अध्ययन करना था. इस दौरान प्रतिनिधि मंडल ने घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था, नागरिकों के स्तर पर कचरे के पृथक्करण, डोर-टू-डोर वाहनों की कंपार्टमेंट प्रणाली एवं सफाई मित्रों की कार्यप्रणाली की जानकारी ली. साथ ही दल ने राजशाही गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन का निरीक्षण कर कचरे के कचरा संग्रहण, परिवहन, वाहन प्रबंधन एवं निगरानी प्रणाली का अवलोकन किया.

ट्रेंचिंग ग्राउंड स्थित एकीकृत अपशिष्ट प्रसंस्करण परिसर में प्रतिनिधिमंडल ने गीले कचरे से बायो-सीएनजी उत्पादन संयंत्र, सूखे कचरे की छंटाई एवं पुनर्चक्रण के लिए संचालित मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी एवं बायो-माइनिंग स्वच्छता निरीक्षण किया. ऑस्ट्रेलियाई प्रतिनिधिमंडल ने इंदौर की कचरा प्रबंधन व्यवस्था सराहना की और सभी व्यवस्थाओं को प्रभावी एवं अनुकरणीय है. दल ने नगर निगम मुख्यालय पर आयुक्त क्षितिज सिंघल एवं अपर आयुक्त के साथ बैठक की. बैठक में सफाई व्यवस्था से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की.

महापौर से की भेंट
इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने महापौर पुष्यमित्र भार्गव से भेंट की. महापौर भार्गव ने कहा कि इंदौर की स्वच्छता सफलता का आधार नागरिकों की सक्रिय भागीदारी, कचरा सेग्रीगेशन, सफाई मित्रों का समर्पण एवं नगर निगम की निगरानी व्यवस्था है.

Next Post

रायन टेन डेशकाटे ने भारत के सहायक कोच का पद छोड़ा

Wed Jul 29 , 2026
नयी दिल्ली, (वार्ता) रायन टेन डेशकाटे ने यूके दौरे पर टीम के ख़राब प्रदर्शन के बाद भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के सहायक कोच का पद का छोड़ दिया है। क्रिकइंफो को पता चला है कि टेन डेशकाटे ने इस पद को छोड़ने के संबंध में बीसीसीआई को यूके में ही […]

You May Like