औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया स्थित NTPC दिबियापुर में ब्लैकआउट मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इसमें युद्ध और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए सुरक्षा एवं बचाव व्यवस्था की तैयारियों को परखा गया।
मॉक ड्रिल के दौरान सायरन बजते ही दमकल और एंबुलेंस की टीमें सक्रिय हो गईं और मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया। इस दौरान GAIL की दमकल गाड़ियों ने आग बुझाने का अभ्यास किया। वहीं, ब्लैकआउट की स्थिति में नागरिक सुरक्षा टीमों ने मोर्चा संभालते हुए अपनी जिम्मेदारियों का प्रदर्शन किया।
ADM न्यायिक नीरज प्रसाद के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभ्यास में पुलिस, होमगार्ड, NCC और आपदा मित्रों सहित सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया।
इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य युद्ध और आपातकालीन हालात में विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के बीच समन्वय और त्वरित कार्रवाई की तैयारियों को परखना रहा।
