बुधनी। बुधनी एवं रेहटी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम डिमावर में खनिज, राजस्व एवं पुलिस विभाग के संयुक्त दल द्वारा अवैध रेत उत्खनन में संलग्न 3 जेसीबी मशीन और 1 लोडर जब्त कर रेहटी थाने में खड़ा किया गया. इसी प्रकार भैरुंदा क्षेत्र में माइनिंग विभाग ने ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गिट्टी से भरे हाईवा को जब्त किया. हाईवा वाहन तय क्षमता से ज्यादा गिट्टी ले जा रहा था. माइनिंग इंस्पेक्टर खुशबू वर्मा ने बताया कि वाहन ओवरलोड मिला है. विभाग लगातार जांच अभियान चला रहा है. अवैध उत्खनन और ओवरलोड परिवहन पर सख्ती होगी. हाईवा फिलहाल थाने में रखा है.
