नाबालिक लडकी को भगाकर ले जाने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा

पांढुरना, ग्राम कलमगांव की एक नाबलिक लडक़ी को भगाकर ले जाने के आरोप में पुलिस ने पांढुरना नगर के दो युवकों को गिरफ्तार कर इनके पास से बालिका को मुक्त कराते हुए उसके परिजनों को सौप इन दोनों युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबध्द कर इन्हें जिला जेल भेजा गया ।

नगरीय सीमा से लगे ग्राम कलमगांव की एक लगभग 16 वर्षीय नाबालिक लडकी को बीते 26 सितंबर को पांढुरना नगर जिला मुख्यालय के दो युवकों द्वारा बहला फुसलाकर अपने साथ भगाकर महाराष्ट्र के नागपुर ले जाने की परिजनों द्वारा कि गई शिकायत को पुलिस द्वारा गंभीरता से लेते हुए इनकी तलाश में जूट गए,24 घंटे के अंदर ही पुलिस ने इन्हें पकड़ इन लडक़ों से इस नाबालिक लडकी को मुक्त कराते हुए परिजनों को सौप दिया,वहीं नाबालिक लडक़ी को भगाकर ले जाने के आरोप में पुलिस ने नगर के मेघनाथ वार्ड निवासी ललित मर्सेकोल्हे एवं शंकर कापसे को गिरफ्तार कर इनके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबध्द करते हुए इन्हें न्यायालय में पेश किया जहां इनकी जमानत निरस्त होने पर इन्हें जिला जेल भेजा गया ।

Next Post

अपराधियों की धरपकड़ हेतु सीधी पुलिस का विशेष कॉम्बिंग गश्त अभियान

Mon Sep 28 , 2026
सीधी। पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं जिले के समस्त अनुभागों के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन तथा थाना/चौकी प्रभारियों के नेतृत्व में जिले में फरार आरोपियों एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों की धरपकड़ हेतु विशेष कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया गया। […]

You May Like