रोहतास : पिकअप वैन और ऑटो रिक्शा की टक्कर में चालक की मौत

सासाराम, 24 मई (वार्ता) बिहार में रोहतास जिले के नोखा थाना क्षेत्र में पिकअप वैन और ऑटो रिक्शा के बीच हुई टक्कर में ऑटो रिक्शा के चालक की मौत हो गयी।पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि सतर बिगहा गांव के समीप पिकअप वैन और ऑटो रिक्शा के बीच टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में ऑटो रिक्शा चालक की मौत हो गयी।

सूत्रों ने बताया कि मृतक की पहचान नोखा थाना क्षेत्र के बरांव गांव निवासी राम आशीष सिंह के पुत्र मनोज यादव (45) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया है।

 

 

Next Post

मुंबई हवाई अड्डे पर 11.25 करोड़ की कोकीन जब्त, चार विदेशी नागरिक गिरफ्तार

Sun May 24 , 2026
मुंबई, (वार्ता) राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दो अलग-अलग अभियानों में करीब 11.25 करोड़ रुपये मूल्य की 2.25 किलोग्राम कोकीन जब्त की है। इस अंतरराष्ट्रीय तस्करी के सिलसिले में चार विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। डीआरआई अधिकारियों को इथियोपिया […]

You May Like