ईसाई धर्म गुरु के साथ मारपीट

युवा काँग्रेस ने घेरा रांझी थाना

जबलपुर: रांझी थाने में ईसाई धर्मगुरू के साथ की गई मारपीट के मामले ने तूल पकड़ लिया है। बुधवार को युवा कांग्रेेस ने रांझी थाने का घेराव किया।
नगर अध्यक्ष विजय रजक ने बताया कि 31 मार्च को थाना परिसर में थाना प्रभारी व थाना स्टाफ के सामने कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा ईसाई धर्म गुरु डॉ डेविस जॉर्ज के साथ हाथापाई की गई यदि मौके पर थाना प्रभारी व पुलिस प्रशासन नहीं होता तो आरोपियों के द्वारा और भी बड़ी घटना को अंजाम दिया जा सकता था.

घटना के तत्काल बात से ही पीडि़त पक्ष व समुदाय के द्वारा लगातार आरोपियों पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की जा रही है, थाना प्रभारी के सामने हुई घटना व घटना का वीडियो वायरल होने के बाद भी अभी तक पुलिस प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। संगठन ने 24 घंटे पर कार्यवाही न किये जाने पर बड़े प्रदर्शन की चेतावनी दी है। प्रदर्शन में नगर अध्यक्ष विजय रजक, चंदन चौधरी, रविन्द्र कुशवाहा, रजीत यादव, अमरचंद बावरिया, आशु वत्स, रामदास यादव, राजेन्द्र मिश्रा, सोनू दुबे, जग्गू विश्वकर्मा, अनिल सोनकर, के के मिश्रा, कौशल यादव, सिद्धांत जैन समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी जन उपस्थित थे।

Next Post

प्रेम प्रसंग और आर्थिक तंगी ने ली दो युवकों की जान

Thu Apr 3 , 2025
इंदौर:शहर में दो अलग-अलग घटनाओं में प्रेम प्रसंग और आर्थिक तंगी के कारण दो युवकों ने आत्महत्या कर ली. दोनों ही मामलों में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज जांच शुरु की.पहली घटना प्रेमिका के इनकार से दुखी फोटोग्राफर ने दी जान, परदेशीपुरा इलाके में 25 वर्षीय […]

You May Like