प्रेम प्रसंग और आर्थिक तंगी ने ली दो युवकों की जान

इंदौर:शहर में दो अलग-अलग घटनाओं में प्रेम प्रसंग और आर्थिक तंगी के कारण दो युवकों ने आत्महत्या कर ली. दोनों ही मामलों में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज जांच शुरु की.पहली घटना प्रेमिका के इनकार से दुखी फोटोग्राफर ने दी जान, परदेशीपुरा इलाके में 25 वर्षीय फोटोग्राफर मोहित बैरवा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. परिजनों ने पुलिस को बताया कि मोहित पिछले 13 वर्षों से एक युवती के साथ प्रेम संबंध में था.

लेकिन हाल ही में वह एमवाय अस्पताल के एक डॉक्टर से बात करने लगी थी. इसे लेकर मोहित और युवती के बीच विवाद हुआ और युवती ने शादी से इनकार कर दिया. इसी बात से आहत होकर मोहित ने बुधवार रात अपने घर के ऊपरी कमरे में फांसी लगा ली. शाम से ही उसके दोस्त उसे फोन कर रहे थे, लेकिन उसने कॉल नहीं उठाया. रात 11 बजे जब उसका दोस्त तुषार घर पहुंचा, तो मोहित को फंदे से लटका पाया.

आत्महत्या से पहले उसने अपनी प्रेमिका को मैसेज भेजा, जिसमें लिखा था तुम खुश रहना बेटा, मैं तुम्हारी जिंदगी से जा रहा हूं,. इसी तरह की दूसरी भंवरकुआं इलाके में 31 वर्षीय हिमांशु बैरागी ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर आत्महत्या कर ली. पहले वह एक मोबाइल कंपनी में कार्यरत था, लेकिन नौकरी छूटने के बाद रेपिडो चलाने लगा. दो दिन से वह काम पर नहीं जा रहा था और मानसिक तनाव में था.

गुरुवार सुबह पड़ोसी ने उसे घर की छत पर फंदे से लटका देखा और परिजनों को सूचना दी. दोनों घटनाओं ने एक बार फिर प्रेम और आर्थिक संकट के चलते बढ़ती आत्महत्याओं की ओर ध्यान आकर्षित किया है. विशेषज्ञों का मानना है कि मानसिक तनाव से जूझ रहे लोगों को समय रहते परामर्श और सहयोग मिलना जरूरी है, ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके. दोनों ही मामलों में पुलिस जांच कर रही है

Next Post

पति का बीपी बढ़ा, आग से झुलसी पत्नी की मौत

Thu Apr 3 , 2025
जबलपुर: पनागर थाना अंतर्गत विवेकानंद वार्ड पनागर में एक महिला आग से झुलस गई और आग की लपटो में घिरने के बाद दम तोड़ दिया। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई कि मृतिका के पति का मंगलवार को अचानक बीपी बढ़ गया था जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल […]

You May Like