एन. एल. येवतकर ने संभाला NHAI भोपाल के क्षेत्रीय अधिकारी का पदभार

भोपाल: भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के भोपाल क्षेत्रीय कार्यालय में एन. एल. येवतकर ने क्षेत्रीय अधिकारी का पदभार ग्रहण किया. उन्होंने मुख्य महाप्रबंधक (तकनीकी) एवं निवर्तमान क्षेत्रीय अधिकारी श्रवण कुमार सिंह (आईईएस) से कार्यभार प्राप्त किया. येवतकर राष्ट्रीय राजमार्ग क्षेत्र के अनुभवी अधिकारी हैं और उन्होंने देश के कई राज्यों में महत्वपूर्ण परियोजनाओं का सफल नेतृत्व किया है.

मध्य प्रदेश में भी वे विभिन्न परियोजना कार्यान्वयन इकाइयों में परियोजना निदेशक के रूप में कार्य कर चुके हैं. इसके अलावा नागपुर, रांची और पटना में भी उन्होंने क्षेत्रीय अधिकारी और परियोजना निदेशक के रूप में सेवाएं दी हैं. उनके नेतृत्व में पेंच टाइगर रिजर्व जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में राजमार्ग निर्माण और बड़े पैमाने की अवसंरचना परियोजनाओं का सफल क्रियान्वयन हुआ है.

Next Post

अब बिना डॉक्टरी पर्ची के नहीं मिलेगा कोई भी सिरप

Wed Jun 17 , 2026
ग्वालियर: बिना प्रिस्क्रिप्शन के किसी भी तरह का सिरप नहीं मिल सकेगा। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के अनुसार केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने एक नोटिफिकेशन इस संबंध में जारी किया है। यह बदलाव सरकार द्वारा ‘ड्रग्स रूल्स, 1945’ में ‘ड्रग्स (पांचवां संशोधन) रूल्स, 2026’ के जरिए किए गए […]

You May Like