
विदिशा, मंगलवार को सर्राफा व्यापारियों ने कलेक्टोरेट पहुंचकर एसपी और कलेक्टर दोनों को ही लिखित ज्ञापन देते हुए शहर में बजाए जा रहे डीजे साउंड पर आपत्ति दर्ज कराई है. उन्होंने डीजे संचालकों पर कार्रवाई करने की मांग की सराफा एसोसिएशन के पदाधिकारी ने बताया कि पिछले दो से तीन दिन के दौरान जो डीजे निकल रहे हैं उससे व्यापारियों को खासी परेशानी हो रही है. कुछ दुकानदारों के दुकानों में लगे सामान लाइट और अन्य चीजे टूट कर नीचे कर रही हैं. वहीं तेज आवाज की वजह से हृदय रोगी और बीपी के रोगियों को भी परेशानी होने की बात कही जा रही है. एक व्यापारी को भर्ती भी करना पड़ा. इस मामले में एसपी ने कहा कि नियम अनुसार तेज आवाज में डीजे बजाया जाने पर कार्रवाई की जाती है. जल्द ही पुलिस प्रशासन व्यापारी और डीजे संचालकों के साथ झांकी संचालकों को लेकर एक बैठक की जाएगी. इसमें सीमित आवाज जो मानक के अनुसार तय की गई है. उसी के अनुसार डीजे बजाए जाने को कहा जाएगा ऐसा न करने पर कार्रवाई की जाएगी.
