सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के लिये 06 दिवसीय प्रशिक्षण में पहुंचे डीआईजी चौहान 

दमोह। सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत मध्यप्रदेश पुलिस के द्वारा सभी जिलों में पुलिस बल का विशेष प्रशिक्षण संचालित किया जा रहा है.इसी क्रम में दमोह पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिला दमोह में आयोजित 06 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में सागर रेंज के डीआईजी शशीन्द्र चौहान ने सहभागिता करते हुये अधिकारियों व प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित किया. उन्होने आगामी सिंहस्थ मेले के दौरान कानून-व्यवस्था,यातायात-प्रबंधन,भीड़-नियंत्रण,आपदा-प्रबंधन,सुरक्षा-व्यवस्था व श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने संबंधी महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिये.

पुलिस उपमहानिरीक्षक शशीन्द्र चौहान ने बताया कि सिंहस्थ 2028 जैसे विशाल धार्मिक आयोजन में पुलिस बल की भूमिका अहम होती है. सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को अनुशासन, समर्पण व संवेदनशीलता के साथ अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए.उन्होनें प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान और अनुभव को व्यवहारिक रूप से लागू करने पर विशेष जोर दिया.

प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों व प्रशिक्षणार्थियों को आधुनिक पुलिसिंग,आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया,संचार व्यवस्था तथा समन्वय स्थापित कर प्रभावी कार्यवाही करने के संबंध में मार्गदर्शन दिया. इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया,सीएसपी एचआर पांडेय,यातायात निरी. दलवीर सिंह मार्को, सूबेदार अभिनय साहू उपस्थित रहे.

Next Post

अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे से पहले रोहित और कोहली की फिटनेस पर फैसले का इंतजार

Thu Jun 4 , 2026
नयी दिल्ली, 04 जून (वार्ता) भारतीय टीम के सहायक कोच रयान टेन डेशकाटे ने कहा है कि अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज के लिए सीनियर बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा की उपलब्धता पर आगामी कुछ दिनों में उनकी फिटनेस को देखते हुए अंतिम फैसला लिया […]

You May Like

मनोरंजन