चौबीस घंटे बाद भी ग्रामीण क्षेत्रों में ब्लैकआउट : मेंटेनेंस के दावों की खुली पोल

सतना : गुरुवार को शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आए महज दो घंटे के चक्रवाती आंधी-तूफान और झमाझम बारिश ने बिजली कंपनी के निर्बाध आपूर्ति और प्री-मानसून मेंटेनेंस के तमाम दावों की कलई खोलकर रख दी। तेज हवाओं के चलते पूरा शहर देखते ही देखते घने अंधेरे के आगोश में समा गया।प्रमुख रिहायशी और व्यावसायिक इलाकों में बिजली गुल होने से इस भीषण गर्मी के मौसम में शहरवासियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। देर रात तक लोग उमस और गर्मी से बेहाल रहे।

चक्रवाती आंधी की रफ्तार इतनी खौफनाक थी कि शहर से लेकर ग्रामीण तक कई मुख्य और अंदरूनी इलाकों में विशालकाय पेड़ और भारी भरकम डालियां उखड़कर सीधे हाईटेंशन लाइनों पर जा गिरीं।

भारी वजन के कारण कई जगहों पर मुख्य तार टूटकर जमीन पर आ गए। कुछ क्षेत्रों में तेज हवा के थपेड़ों से तार आपस में टकराए, जिससे भयंकर चिंगारियां उठीं और शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई।

किसी बड़े हादसे की आशंका को देखते हुए विभाग को आनन-फानन में कई फीडरों की सप्लाई को सुरक्षात्मक तौर पर बंद करना पड़ा। इसके अलावा दर्जनों इलाकों में ट्रांसफार्मर फुंकने और बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त होने की भी सूचना है।

इसके बाद विभागीय अधिकारियों ने आनन-फानन में सभी तकनीकी टीमों और लाइनमैनों को अलर्ट मोड पर सक्रिय किया। कर्मचारियों को फॉल्ट ढूंढने और उन्हें दुरुस्त करने के लिए युद्धस्तर पर मैदान में उतारा गया, जो देर रात तक कड़ी मशक्क़त के बाद शहर में लाइट को बहाल किया गया
लेकिन चौबीस घंटे से ज़्यादा बीत जाने के बाद भी ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली अभी तक कई जगहों में बहाल नही हो सकी है उसके लिए बिजली विभाग के कर्मचारी अधिकारी बहाल करने में लगे हुए है

इनका कहना

कई स्थानों पर भारी पेड़ और टहनियां गिरने से मुख्य सप्लाई लाइनें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं, हमारी तकनीकी टीमें पूरी मुस्तैदी के साथ ग्राउंड पर काम कर रही हैं। बिजली आपूर्ति पूरी तरह से जल्द बहाल कर दी जाएगी

प्रशांत सिंह
अधीक्षण अभियंता

Next Post

बिग बॉस ओटीटी 3 के बाद फिर होस्टिंग करते दिखेंगे अनिल कपूर, इंडिया के टॉप 1% में होगी बुद्धि की असली परीक्षा

Sat Jun 13 , 2026
अनिल कपूर नए गेम रियलिटी शो ‘इंडिया के टॉप 1%’ के साथ टीवी पर वापसी कर रहे हैं। शो का प्रोमो रिलीज हो चुका है, जिसमें ‘डिग्री नहीं, दिमाग भी जीतेगा’ का संदेश दिया गया है। बॉलीवुड के सदाबहार अभिनेता अनिल कपूर एक बार फिर छोटे पर्दे पर धमाकेदार वापसी […]

You May Like