विदेशी मुद्रा भंडार 1.9 अरब डॉलर घटकर 623.9 अरब डॉलर

मुंबई 26 जनवरी (वार्ता) विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि में गिरावट होने से 17 जनवरी को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 1.9 अरब डॉलर घटकर 623.9 अरब डॉलर पर आ गया।

इसी तरह इसके पिछले सप्ताह देश का विदेशी मुद्रा भंडार 8.7 अरब डॉलर लुढ़ककर 625.9 अरब डॉलर पर रहा था।

रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 17 जनवरी को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 2.9 अरब डॉलर की गिरावट लेकर 533.1 अरब डॉलर पर आ गई। वहीं, इस अवधि में स्वर्ण भंडार 1.1 अरब डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 68.95 अरब डॉलर हो गया।

आलोच्य सप्ताह विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 10 लाख डॉलर बढ़कर 17.8 अरब डॉलर पर पहुंच गया। वहीं, इस अवधि में आईएमएफ के पास आरक्षित निधि 7.4 करोड़ डॉलर कम होकर 4.1 अरब डॉलर पर आ गया।

Next Post

राहुल-प्रियंका ने गणतंत्र दिवस पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं

Sun Jan 26 , 2025
नयी दिल्ली, 26 जनवरी (वार्ता) लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी तथा कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गणतंत्र दिवस पर रविवार को देशवासियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि संविधान ने जो अधिकार देश के लोगों को दिए हैं उनकी सुरक्षा सबका कर्तव्य है। श्री गांधी ने कहा,“देशवासियों […]

You May Like