आपसी सहयोग के चलते बागली से जटाशंकर जाने का वैकल्पिक मार्ग खुला 

बागली। बागली से जटाशंकर तीर्थ की दूरी महज 3 किलोमीटर है। लेकिन मुख्य मार्ग पर कुछ गतिविधि या अवरोध के चलते पूजां पुरा रोड (कलाली) मार्ग का सहारा लिया जाता है। लेकिन वहां भी कुछ अवरोध हो तो तीसरा वैकल्पिक मार्ग नहीं था। विगत दिनों वार्ड क्रमांक एक के पार्षद अमित धूलिये की पहल पर वार्ड वासियों ने मार्ग बनाने के लिए रास्ते में आ रहे हैं अवरोध को दूर किया, बागली नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि कमल यादव के प्रयासों से अब जटाशंकर तीर्थ जाने का तीसरा विकल्प मार्ग भी खुल गया है।

समय आने पर इस मार्ग का उपयोग करते हुए बागली निवासी या बागली से होकर गुजरने वाले श्रद्धालु जटाशंकर तीर्थ तक पहुंचेंगे। नवभारत संवाददाता सुनील योगी को नगर परिषद अध्यक्ष सीमा कमल यादव ने बताया कि नगर में चार मार्ग कागजो पर थे लेकिन धरातल पर बंद हो चुके थे । वह सभी मार्ग वर्तमान में खुल गए हैं, और आवागमन सुलभ हो गया है। नगर के विकास में नगर की जनता का सहयोग बहुत सराहनीय रहा जहां भी विकास हो रहा है, सभी ने अपनी मर्जी से ही अवरोध को दूर किया वर्तमान में गांधी चौक का नवीन निर्माण जारी है ,वहां भी दुकानदा सहयोग करते हुए विकास में सहायक बन रहे हैं।

Next Post

किरनापुर में शारीरिक जाँच रिपोर्ट का जाल’!

Thu Sep 10 , 2026
किरनापुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किरनापुर में स्वास्थ्य व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है, जहां एक-दो नहीं बल्कि एक दर्जन से अधिक अवैध पैथोलॉजी लैब बेखौफ संचालित हो रही हैं। बिना पंजीयन, बिना योग्य विशेषज्ञ और बिना मानकों के चल रही इन लैबों में मरीजों की जांच की जा […]

You May Like