​सीआईएम विभाग की रचनात्मकता को सम्मान, बीएचईएल भोपाल में जीती ट्रॉफी

भोपाल। बीएचईएल, भोपाल में आयोजित गणतंत्र दिवस 2026 समारोह के दौरान प्रदीप कुमार उपाध्याय, कार्यपालक निदेशक, बीएचईएल, भोपाल द्वारा सेवाएँ समूह श्रेणी के अंतर्गत विश्वकर्मा पूजा 2025 टेबलो प्रतियोगिता में सीआईएम विभाग को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया।

यह पुरस्कार विभाग की रचनात्मकता, टीमवर्क और उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता के लिए प्रदान किया गया। एक सादे समारोह में यह ट्रॉफी रुपेश तेलंग, महाप्रबंधक (फीडर्स एवं ट्रांसफॉर्मर्स – मैन्युफैक्चरिंग, कमर्शियल एवं मेंटेनेंस); एस. ए. डोंगरे, महाप्रबंधक (फीडर्स) तथा प्रीति गुप्ता, विभागाध्यक्ष, एवं सीआईएम टीम के सदस्यों द्वारा प्राप्त की गई।

इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारियों ने सभी पर्यवेक्षकों, यूनियन प्रतिनिधियों, कर्मचारियों तथा शॉप मेंटेनेंस एवं गुणवत्ता से जुड़े कार्मिकों को उनके सामूहिक प्रयासों के लिए बधाई दी। इस उपलब्धि को पूरे संगठन के लिए गर्व का क्षण और प्रेरणास्रोत बताया गया।

Next Post

Bhel: 5-एस प्रतियोगिता में फाउंड्री विभाग को प्रथम पुरस्कार

Wed Jan 28 , 2026
भोपाल। बीएचईएल, भोपाल में गणतंत्र दिवस समारोह की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम में विश्वकर्मा पूजा 2025 के दौरान आयोजित 5-एस प्रतियोगिता में फाउंड्री विभाग को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया। यह पुरस्कार प्रदीप कुमार उपाध्याय, कार्यपालक निदेशक, बीएचईएल, भोपाल द्वारा सांस्कृतिक सभागार में आयोजित समारोह के दौरान प्रदान किया […]

You May Like