फरार आदतन अपराधी कल्ली उर्फ किलेदार गुर्जर की गिरफ्तारी पर 20 हजार का इनाम

ग्वालियर। डकैती जैसी वारदातें अंजाम देने के बाद फरार चल रहे आदतन अपराधी कल्ली उर्फ किलेदार सिंह गुर्जर निवासी ग्राम बरवासिन जिला मुरैना की गिरफ्तारी पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस उप महानिरीक्षक ग्वालियर रेंज डॉ. असित यादव द्वारा मध्यप्रदेश पुलिस रेग्यूलेशन के प्रावधानों के अनुसार यह इनाम घोषित किया गया है। पुलिस उप महानिरीक्षक ने पुलिस अधीक्षक के प्रतिवेदन के आधार पर कल्ली गुर्जर की गिरफ्तारी पर इनाम घोषित किया है।

विधि संगत तरीकों से कल्ली गुर्जर को बंदी बनाने या बंदी बनवाने के लिये सही सूचना देने वाले व्यक्ति या व्यक्तियों को यह इनाम दिया जायेगा। आदतन अपराधी कल्ली गुर्जर के खिलाफ विभिन्न पुलिस थानों में डकैती जैसे संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Next Post

सांची में समृद्ध बौद्ध विरासत और स्थापत्य कला को देख अभिभूत हुए ब्रिक्स डेलीगेट्स

Sat Aug 8 , 2026
भोपाल। ब्रिक्स देशों से आये प्रतिनिधि भारत की समृद्ध बौद्ध विरासत और स्थापत्य कला को देखने शनिवार को रायसेन जिले के विश्व धरोहर स्थल सांची पहुंचे। ब्राज़ील, चीन, दक्षिण अफ्रीका, संयुक्त अरब अमीरात, इंडोनेशिया, रूस सहित ब्रिक्स डेलीगेट्स के 42 सदस्यीय दल द्वारा केन्द्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह […]

You May Like