जबलपुर:रांझी थाना अंतर्गत शांति नगर के पास सोमवार शाम हुए सडक़ हादसे में ओएफके के सेवानिवृत्त श्रमिक नेता की मौत हो गई।कर्मचारी नेता अर्नब दास ने बताया कि धन बहादुर थापा निवासी बिलपुरा दो वर्ष पूर्व आयुध निर्माणी खमरिया से सेवानिवृत्त हुए है।
सोमवार शाम को मोटर साइकिल से घर लौट रहेे थे। वे जैेसे ही शांति नगर मोड के पास पहुंचे तभी तेज रफ्तार ई रिक्शा ने उन्हें टक्कर मार दी टक्कर इतनी जोरदार ही कि वे उछलकर गिर गए और उन्हें गंभीर चोटें आ गई जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने परीक्षण उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आरोपी चालक फरार हो गया।
