दमोह: सावन माह के अंतिम सोमवार पर श्री जागेश्वर नाथ धाम बांदकपुर में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी।मंदिर समिति के अनुसार सुबह से करीब 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन कर जलाभिषेक किया। दर्शन का यह सिलसिला देर शाम तक जारी रहने की संभावना है। आज का आंकड़ा 1 लाख से अधिक पहुंचने का अनुमान है।भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।
व्यवस्था संभालने के लिए तहसीलदार प्रीतम सिंह,राजस्व निरीक्षक अभिषेक जैन, एसडीओपी पथरिया प्रिया सिंधी, थाना प्रभारी अंजलि अग्निहोत्री, चौकी प्रभारी राजेंद्र मिश्रा, साइबर सेल सब इंस्पेक्टर अभिषेक पटेल, चौकी प्रभारी बिलाई मलखान सिंह सहित भारी पुलिस बल तैनात रहा।”बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा धाम गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर शांतिपूर्ण तरीके से दर्शन कर रहे।साथ ही जिला प्रधान व सत्र न्यायाधीश सुभाष सोलंकी जी भी व्यवस्था बनाने में लगे हुए हैं।
