मेक्सिको सिटी, 26 दिसंबर (वार्ता) पूर्वी मेक्सिको के वेराक्रूज़ राज्य के ज़ोंटेकोमाटलान नगर पालिका में एक बस खाई में गिर जाने से 10 लोगों की मौत हो गई और 32 अन्य घायल हो गए। स्थानीय अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
ज़ोंटेकोमाटलान नगर पालिका सरकार ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर एक बयान जारी कर कहा कि इस दुर्घटना में 9 वयस्क और एक नाबालिग की मौत हो गई। अधिकारी मृतकों की पहचान की पुष्टि करने में जुटे हैं।
बचे हुए लोगों और आपातकालीन बचाव कर्मियों ने बताया कि यह दुर्घटना बुधवार को उस समय हुई जब कोनेक्सियन कंपनी द्वारा संचालित बस उत्तरी वेराक्रूज़ की एक कठिन सड़क पर चलते समय नियंत्रण से बाहर हो गई।
राज्य के नागरिक सुरक्षा सचिवालय ने फेसबुक पर बताया कि घायलों को चिकित्सा उपचार के लिए अस्पतालों में भेजा गया है।
Next Post
मारकुंडी से छीनी बकरी मझगवां के जंगल मे छोड़ी
Fri Dec 26 , 2025
सतना:जिले की सीमा से लगे उत्तरप्रदेश के मारकुंडी के जंगल से चरवाहों के साथ मारपीट कर 34 नग बकरी ले जाने वाले आरोपियों ने पुलिस के बढ़ते दबाव के चलते मझगवां के जंगल मे बकरियों को छोड़ा.मिली जानकारी के अनुसार उत्तरप्रदेश के मारकुण्डी थाना क्षेत्र के कुसमुही से 21 दिसम्बर […]

You May Like
-
11 months ago
गोड्डा :एस ड्राईव अभियान में 52 आरोपी गिरफतार
-
11 months ago
सीबीआई ने दिल्ली पुलिस के एक एएसआई को किया गिरफ्तार