सीएम डॉ यादव ने पुलिस शहीदों के परिजनों से भेंट कर दी श्रद्धांजलि, उनका बलिदान हर जवान के लिए है प्रेरणा

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार को पुलिस स्मृति दिवस पर लाल परेड ग्राउंड स्थित शहीद स्मारक पहुंचे, जहां उन्होंने पुलिस के शहीद जवानों को नमन किया और उनके परिजनों से मुलाकात कर संवेदनाएं व्यक्त कीं. मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद जवानों के परिवार ही असली वीरता के प्रतीक हैं, जिन्होंने अपने स्वजन को देश की सेवा में समर्पित किया.

डॉ. यादव ने कहा,वर्ष 1959 की वह ठंडी सुबह आज भी हमारी स्मृतियों में अंकित है, जब लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स क्षेत्र में 10 वीर पुलिस जवानों ने देश की रक्षा करते हुए प्राणों की आहुति दी थी. उनके साहस के कारण ही पुलिस स्मृति दिवस की परंपरा प्रारंभ हुई.

मुख्यमंत्री ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि हमारे जवानों की शहादत प्रदेश और देश के हर वर्दीधारी के लिए प्रेरणा का स्रोत है. उन्होंने बाबा महाकाल से प्रदेश की समृद्धि और सुरक्षा की कामना की और कहा कि पुलिसकर्मी समर्पण और निष्ठा से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते रहें.

Next Post

सम्मान के साथ मनाया गया पुलिस शहीद स्मृति दिवस

Tue Oct 21 , 2025
सिंगरौली।सेवा, सुरक्षा एवं समर्पण की भावना के प्रतीक पुलिस शहीद स्मृति दिवस के अवसर पर आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर सिंगरौली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कर्तव्य पालन करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत पुलिस अधीक्षक मनीष […]

You May Like