संत सेन महाराज की जयंती मनाई गई

बनखेड़ी। संत श्री सैन महाराज की 725 वी जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम स्टेशन रोड स्थित हनुमान मंदिर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का प्रारंभ पुरुषोत्तम भैया सैन समाज नगर अध्यक्ष द्वारा सैन महाराज के छाया चित्र की पूजा- अर्चना के साथ हुआ।मंदिर प्रांगण में हनुमान जी, शंकर जी की आरती के बाद सैन जी महाराज की आरती हुई l आरती पश्चात सामाजिक संगोष्ठी का आयोजन हुआ जिसमें केश शिल्पी प्रतिनिधि एवं मध्यप्रदेश सैन समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष हेमराज सराठे ने मंच के माध्यम से बताया कि कैसे सैन महाराज ने कर्म सिद्धांत पर चलकर ईश्वर को प्राप्त किया l अन्य वक्ताओं ने बताया कि सैन महाराज ने स्वामी रामानंद से दीक्षा ली थी l उन्होंने भक्ति मार्ग और मानव सेवा का मार्ग अपनाया l वे समाज में शिक्षा के प्रचार – प्रसार में भी अग्रणी रहे l

कार्यक्रम के अंत में जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए इस प्रकार की घटना की घोर निंदा की l

Next Post

मप्र की 4 नई टेक-पॉलिसी के लिए आज जारी होगी गाइडलाइन्स

Sun Apr 27 , 2025
भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज मध्यप्रदेश को टेक्नोलॉजी और डिजिटल नवाचार का केन्द्र बनाने के उद्देश्य से ‘एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव-2025’का शुभारंभ इंदौर के ‘ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर’ में करेंगे।कॉन्क्लेव देश-दुनिया के टेक दिग्गजों के लिए निवेश का स्वर्णिम अवसर सिद्ध होगा।राज्य के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का यह आयोजन जीआईएस-भोपाल […]

You May Like