अभिनेता गोविंद नामदेव ने लिया महाकाल का आशीर्वाद, नंदी जी को जल भी चढ़ाया

उज्जैन। नेता और अभिनेताओं का महाकाल में आना निरंतर जारी है। कोई नेता अपने लिए तो कोई देश और प्रदेश की प्रगति की प्रार्थना कर रहा है। वहीं अभिनेता अपनी आने वाली फिल्म के सफल होने की कामना कर अपना मत्था टेक रहा है। इसी क्रम में अभिनेता गोविंद नामदेव ने मंगलवार को उज्जैन आए। उन्होंने परिवार के साथ महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। नंदीहाल में बैठकर उन्होंने पूजन संपन्न किया। नंदी जी को जल भी चढ़ाया। नामदेव बाबा महाकाल के भक्त है। पूर्व में भी कई बार दर्शन करने आ चुके है। कई बड़ी व चर्चित फिल्मों में वे विलेन के रोल में नजर आए है। वहीं टीवी सीरियलों में भी आते हैं।

Next Post

डीपीओ एवं सीएमएचओ ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण

Tue May 5 , 2026
सिंगरौली। कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देशों के परिपालन में आज डीपीओ जीतेन्द्र गुप्ता एवं सीएमएचओ डॉ. पुष्पराज सिंह द्वारा वार्ड क्रमांक 41 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, एएनसी टीकाकरण तथा बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण की विस्तृत समीक्षा […]

You May Like