डीपीओ एवं सीएमएचओ ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण

सिंगरौली। कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देशों के परिपालन में आज डीपीओ जीतेन्द्र गुप्ता एवं सीएमएचओ डॉ. पुष्पराज सिंह द्वारा वार्ड क्रमांक 41 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, एएनसी टीकाकरण तथा बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण की विस्तृत समीक्षा की। सीएमएचओ ने मौके पर मौजूद एएनएम और सीएचओ को निर्देशित किया कि क्षेत्र की सभी गर्भवती महिलाओं की एएनसी एवं एचबी जांच नियमित रूप से सुनिश्चित की जाए। इस दौरान केंद्र पर उपस्थित एक गर्भवती महिला को बेहतर चिकित्सकीय परामर्श के लिए तत्काल जिला चिकित्सालय रेफर कर वहां जांच कराने के निर्देशित किया। इसके अतिरिक्त दोनों विभागों के पोर्टल पर दर्ज गर्भवती महिलाओं के आंकड़ों में पारदर्शिता और समानता बनाए रखने के लिए रिकॉर्ड के मिलान पर विशेष जोर दिया गया, ताकि शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके।

Next Post

माधव प्लाजा की सूरत बदलेगी, होगा आबाद

Tue May 5 , 2026
ग्वालियर। शहर के मध्य स्थित बहुमंजिला कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स माधव प्लाजा का आज मंगलवार को ग्वालियर विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता ने आकस्मिक निरीक्षण कर जीडीए अफसरों को यहां के हालात सुधारने एवं यहां रिक्त पड़े परिसरों के आवंटन के लिए प्लानिंग कर तत्काल जमीनी प्रयास करने को कहा। […]

You May Like