माधव प्लाजा की सूरत बदलेगी, होगा आबाद

ग्वालियर। शहर के मध्य स्थित बहुमंजिला कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स माधव प्लाजा का आज मंगलवार को ग्वालियर विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता ने आकस्मिक निरीक्षण कर जीडीए अफसरों को यहां के हालात सुधारने एवं यहां रिक्त पड़े परिसरों के आवंटन के लिए प्लानिंग कर तत्काल जमीनी प्रयास करने को कहा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में व्यापारीगण उपस्थित रहे।

स्थानीय व्यापारियों ने मांग की कि माधव प्लाजा को पीछे हुजरात मार्केट के सामने से जोड़ा जाए तथा माधव प्लाजा की लिफ्टों को ठीक कराया जाए।

जीडीए उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता ने इस अवसर पर व्यापारियों को बताया कि शीघ्र ही शहर के सोना व्यापारी संघ, केमिस्ट व्यापारियों तथा अन्य व्यापारियों को बुलाकर प्राधिकरण के साथ मीटिंग कराई जाएगी। इस भव्य माधव प्लाजा के अंदर पीवीआर का टेंडर निकाला जाएगा ताकि आम जनमानस इस प्लाजा की ओर आकर्षित हो। उन्होंने यह भी कहा कि इस प्लाजा में जो बड़े-बड़े हॉल हैं वहां किराए पर एग्जीबिशन एवं सेल के लिए दिये जाए प्रस्ताव बोर्ड मीटिंग मे पास करेगे। निरीक्षण के समय ग्वालियर विकास प्राधिकरण के एसई डीडी मिश्रा, इंजीनियर देवेंद्र गुप्ता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर व्यापारियों द्वारा नवनियुक्त जीडीए उपाध्यक्ष का आत्मीय स्वागत किया गया।

Next Post

बडौद पुलिस ने जब्त किया 4 क्विंटल 3 किलो 353 ग्राम डोडाचूरा

Tue May 5 , 2026
आगर मालवा। सोमवार को थाना बड़ौद पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि डग बड़ौद रोड स्थित खंदवास जोड़ ग्राम बंदवास क्षेत्र में एक ट्रक में अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा को ग्लूकोज कार्टूनों के बीच छिपाकर परिवहन कर रहा है. सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा योजनाबद्ध घेराबंदी […]

You May Like