बडौद पुलिस ने जब्त किया 4 क्विंटल 3 किलो 353 ग्राम डोडाचूरा

आगर मालवा। सोमवार को थाना बड़ौद पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि डग बड़ौद रोड स्थित खंदवास जोड़ ग्राम बंदवास क्षेत्र में एक ट्रक में अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा को ग्लूकोज कार्टूनों के बीच छिपाकर परिवहन कर रहा है. सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा योजनाबद्ध घेराबंदी कर वाहन को रोका गया. पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर ट्रक में रखे 850 ग्लूकोज कार्टूनों के बीच छिपाकर रखी गई 20 प्लास्टिक बोरियों में कुल 4 क्विंटल 3 किलो 353 ग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद किया गया.

पुलिस ने ट्रक चालक कमल पिता कश्मीरी लाल ओढ़ राजपूत उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम इन्द्री थाना इन्द्री जिला करनाल हरियाणा से पूछताछ की तो उसने हरिराम पिता नानुराम बगानिया उम्र 52 वर्ष निवासी ग्राम गेलाखेड़ी थाना झारड़ा जिला उज्जैन से मादक पदार्थ प्राप्त करना स्वीकार किया गया. इसके आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित दबिश देकर सहआरोपी हरिराम पिता नानुराम बगानिया को गिरफ्तार किया. जब्तशुदा मश्रुका के मामले में बड़ौद पुलिस ने धारा 8/15 एनडीपीएस बज के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया. जिसमें सह.आरोपी की संलिप्तता पाए जाने पर धारा 29 एनडीपीएस एक्ट भी जोड़ी गई है. दोनों आरोपियों से मादक पदार्थ तस्करी के स्रोत, सप्लाई नेटवर्क एवं अन्य संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में पूछताछ जारी है तथा पुलिस रिमांड प्राप्त कर विवेचना की जा जाएगी.

सराहनीय भूमिका…

इस प्रभावी कार्यवाही में निरीक्षक रुपसिंह बैस, सउनि हरिनारायण सोलंकी, प्रधान आरक्षक अर्जुन बागड़ी, प्रधान आरक्षक सतीश मोदी, प्रधान आरक्षक प्रकाश मालवीय, आरक्षक राहुल विश्वकर्मा, आरक्षक शुभम जोशी एवं आरक्षक भीमसिंह की विशेष सराहनीय भूमिका रही.

Next Post

प्रहलाद चरित्र की कथा सुन भक्तगण हुए भावविभोर

Tue May 5 , 2026
ग्वालियर। भगवान की भक्ति में ही शक्ति है। भागवत कथा सही मार्ग दिखाती है, भक्ति करनी है तो ध्रुव और भक्त प्रहलाद जैसी करो। भगवान ने प्रहलाद के लिए अवतार लेकर हिरण्कश्यप का वध किया । यदि भक्ति सच्ची हो तो ईश्वरीय शक्ति अवश्य सहायता करती है। पंडित दिनेश शास्त्री […]

You May Like