रहवासी क्षेत्र में दिखा अजगर कॉलेज के सामने कॉलोनी में आया नजर

ब्यावरा:नगर के राजगढ़ रोड पर शासकीय कॉलेज के सामने स्थित एक कॉलोनी में शुक्रवार की रात्रि को एक विशालकाय अजगर सांप दिखाई दिया.जानकारी के अनुसार कॉलेज के सामने स्थित राजन सिटी कॉलोनी में शुक्रवार की रात्रि करीब 9.30 बजे मंदिर के समीप वहां टहल रहे लोगों को अजगर सांप दिखाई दिया. यह देख और भी लोग वहां आ गये. इसी बीच कुछ लोगों ने मोबाईल में विडियों भी बना ली. शनिवार को यह विडियों कुछ ग्रुप में वायरल हुई. कॉलानी के रहवासी क्षेत्र में अजगर सांप होने से कुछ समय के लिए दहशत का वातावरण बन गया. हालांकि कुछ ही देर में अजगर झाडिय़ों के बीच से होता हुआ इधर-उधर चला गया.
विभाग को दी सूचना
कॉलोनी में अजगर दिखाई देने की सूचना से वन विभाग को अवगत करा दिया गया है. विभाग का कहना है कि जैसे ही अब अजगर नजर आये तो वह मोबाइल पर तुरंत इसकी सूचना दे ताकि वह उसका रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित जगह पर छोड़ सके कॉलोनी में निवासरत् वरिष्ठ व्यवसायी संपत मोदानी के अनुसार कॉलोनी में कुछ लोगों ने शुक्रवार की रात्रि को अजगर सांप को देखा. रहवासियों से सतर्कता बरतने को कहा गया है. किसी को भी यदि अजगर सांप नजर आये तो तुरंत इसकी जानकारी दे ताकि वन विभाग के अमले को अवगत कराया जा सके.
रहवासी क्षेत्र में कैसे पहुंचा अजगर
कॉलेज के सामने जिस कॉलोनी में अजगर सांप नजर आया उसके चारो तरफ सुरक्षात्मक रुप से बाउण्ड्रीवॉल है. हालांकि मुक्तिधाम की और थोड़ी जगह है छोड़ी पानी के लिए छोड़ी हुई है, संभवत: तेज बारिश के दौरान उसी जगह से होकर अजगर कॉलोनी में प्रवेश कर गया होगा.

Next Post

आरिफ की बात पहुंची प्रेमानंद महाराज के पास, कहा जल्द बुलाएंगे वृंदावन

Sat Aug 23 , 2025
इटारसी:दो दिनों से मीडिया और सोशल मीडिया की सुर्खी में चल रहे इटारसी के युवक आरिफ खान चिश्ती की बात आखिरकार वृंदावन के प्रेमानंद महाराज के पास पहुंच ही गई।आरिफ ने बताया कि शनिवार को महाराज के आश्रम से प्रतीक का फोन आया जिन्होंने यह बताया कि आपका पत्र ईमेल […]

You May Like