गांधी चौक विरोध प्रदर्शन कर कांग्रेस ने मनाया काला दिवस

छिंदवाड़ा. कांग्रेस के जनप्रतिधियों की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस ने गांधी चौक पर धराना देकर विरोध प्रदर्शन कर काला दिवस मनाया. पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ के निर्देशानुसार कांग्रेस ने रैली निकालकर भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोला। राजीव भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय से हाथों में काली पट्टी बांधकर रैली के रूप में निकले कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों ने चुनाव आयोग और भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। रैली दशहरा मैदान से होते हुए महात्मा गांधी चौक पहुंची। मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने और दिल्ली में कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों को जंतर-मंतर पर जाने से रोकना। नेता विपक्ष राहुल गांधी व सांसद श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा सहित अन्य सांसदों की बलपूर्वक गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने काला दिवस मनाया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार गुप्ता वोट चोर है, चोर की दाढ़ी में तिनका है इसीलिये भाजपा संगठन भिनका है। जवाब चुनाव आयुक्त से मांगते हैं और जवाब भाजपा सरकार देती है। भाजपा की वोट चोरी और चंदा चोरी उजागर हो चुकी है, जैसे नारे लगाते हुए कांग्रेस के जनप्रतिनिधिगण महात्मा गांधी चौक पहुंचे। कांग्रेस के उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री विश्वनाथ ओकटे ने कहा भाजपा सरकार ने लोकतंत्र की हत्या कर दी है। दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ विपक्ष के सांसदों द्वारा जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए निकले मार्च को बलपूर्वक रोका गया और सभी से अभ्रदता की गई जिसके विरोध में कांग्रेस ने काला दिवस मनाया है।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने एकतरफा निर्णय लिए : सोनू मागो

आयोजित धरना प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए शहर कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेन्द्र सोनू मागो ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार गुप्ता ने एकतरफा निर्णय लिये हैं। चुनावों में मनमानी की है जिसकी सत्यता भी प्रमाणित हो चुकी है। वोट की चोरी में लिप्त चुनाव आयुक्त से सवाल किए जा रहे, लेकिन जवाब भाजपा सरकार देती है यह जुगलबंदी कैसी है। सरकार को चुनाव आयोग की चिंता अधिक है क्यों है यह बात सभी समझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष चुनाव और वोट की चोरी को रोकने के लिए तत्काल मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कभी भारत का निर्वाचन आयोग विश्व का सबसे भरोसेमंद आयोग हुआ करता था, लेकिन आज विश्वसनीयता पूरी तरह समाप्त हो चुकी है।

Next Post

शराब के सेवन से बस स्टैंड पर अधेड़ की मौत

Thu Oct 8 , 2026
छिंदवाड़ा। कोतवाली थाना क्षेत्र के बस स्टैंड परिसर में गुरुवार को एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान दिलीप यादव (45), पिता खराम यादव, निवासी ग्राम कुडाली, थाना धनौरा, जिला सिवनी के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दिलीप यादव शराब के नशे में बस […]

You May Like