शराब के सेवन से बस स्टैंड पर अधेड़ की मौत

छिंदवाड़ा। कोतवाली थाना क्षेत्र के बस स्टैंड परिसर में गुरुवार को एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान दिलीप यादव (45), पिता खराम यादव, निवासी ग्राम कुडाली, थाना धनौरा, जिला सिवनी के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दिलीप यादव शराब के नशे में बस स्टैंड परिसर में था। इसी दौरान उसकी तबीयत बिगड़ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सुरक्षित मर्चुरी भिजवाया। पुलिस ने आवश्यक पंचनामा कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मौत का कारण शराब का सेवन बताया जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा। फिलहाल पुलिस ने मामला जांच में लिया है

Next Post

छुआदेही तालाब में मिली लापता युवक की लाश

Thu Oct 8 , 2026
छिंदवाड़ा. अमरवाड़ा थाना क्षेत्र में छुआदेही तालाब में एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।मृतक की पहचान मतीन पिता ताज मोहम्मद अंसारी उम्र 34 वर्ष निवासी पौनार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मतीन 27 सितंबर से लापता था। परिजन उसकी लगातार […]

You May Like