मोदी ने कोलकाता में भगदड़ पर जताया दुख, मृतक परिजनों को दो-दो लाख रुपये देने की घोषणा

श्री मोदी ने अपने शोक संदेश में कहा कि कोलकाता में भगदड़ की घटना बेहद दुखद है। उनकी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता उपलब्ध करा रहा है।

श्री मोदी ने हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के निकटतम परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी।

इस घटना में 35 लोगों के घायल होने और 17 लोगों की कुचलने से मौत होने की खबर सामने आई है।

 

Next Post

मुर्मु ने कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ से लोगों की मौत पर जताया दुख

Sun Oct 18 , 2026
नयी दिल्ली, 17 अक्टूबर (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कोलकाता में शनिवार शाम को एक दुर्गा पूजा पंडाल के गिरने से मची भगदड़ में श्रद्धालुओं की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना […]

You May Like

Play sound