गोमुख घाट पर कल होगा विशेष स्वच्छता श्रमदान, सेवा संकल्प अभियान के तहत जुटेंगे संत-व्यापारी और नागरिक

ओंकारेश्वर, सेवा संकल्प अभियान-2026 एवं स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए विशेष स्वच्छता श्रमदान अभियान आयोजित किया जा रहा है।

नगर परिषद के अनुसार यह अभियान 12 सितंबर 2026 को प्रातः 7 बजे गोमुख घाट पर होगा। इसमें नगर परिषद के समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी।

अभियान में वरिष्ठ जन, सांसद प्रतिनिधि, विधायक प्रतिनिधि, एल्डरमैन, समस्त वार्ड पार्षद, संत मंडल, पण्डा संघ, आरएसएस, बजरंग दल, युवा मोर्चा, पत्रकार संघ, मातृ सेवा संगठन, नाविक संघ, व्यापारी संघ सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों और नागरिकों से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की गई है।

नगर परिषद ने कहा कि ओंकारेश्वर हमारा तीर्थ और पहचान है। प्रत्येक नागरिक कर्तव्य निभाते हुए श्रमदान में सहभागी बने। श्रद्धालुओं और पर्यटकों से भी घाटों को स्वच्छ बनाए रखने और कचरा डस्टबिन में ही डालने की अपील की गई है।

Next Post

पांढुरना में दिन भर होती रही पत्थरों की बरसात

Fri Sep 11 , 2026
पांढुरना,सदियों से चली आ रही परंपरा के तहत पांढुरना में शुक्रवार को विश्व प्रसिद्ध गोटमार मेला मनाया गया,पूरे दिन दोनों ही पक्ष के लोगों ने बड़े ही जोश और जुनून के साथ एक-दूसरे पर आमने-सामने से कि गई इस पत्थरबाजी में दोनों ही पक्षों के 900 से भी अधिक लोग […]

You May Like