‘संडे ऑन साइकिल’ की 100वीं कड़ी में युवाओं ने साइकिल चलाकर दिया स्वस्थ जीवनशैली का संदेश

ग्वालियर। मेरा युवा भारत केंद्र ग्वालियर से जुड़े सफल युवा मंडल द्वारा तिघरा रोड स्थित झंडा का पुरा में देशव्यापी अभियान ‘संडे ऑन साइकिल’ की 100वीं कड़ी आयोजित की गई। कार्यक्रम में युवाओं ने साइकिल रैली के माध्यम से फिटनेस, खेल संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण एवं स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया। साथ ही नशामुक्त भारत अभियान के तहत नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया। साथ ही विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम में पैरा एथलीट प्रमोद धनेलिये ने युवाओं को खेलों के महत्व, अनुशासन, नियमित अभ्यास और दृढ़ इच्छाशक्ति के बारे में बताया। उन्होंने युवाओं को खेल गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर नशामुक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। अतिथियों एवं युवाओं ने हस्ताक्षर कर नशामुक्त समाज के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। उपस्थित युवाओं को स्वयं नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम में माय भारत केन्द्र के अधिकारी, प्रतिभागी, सफल युवा मंडल के अध्यक्ष अरविंद कुशवाहा सहित अन्य युवा एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

.....

Next Post

इजरायल में प्रतिद्वंद्वियों ने चुनावी गतिरोध तोड़ने के लिए बातचीत शुरू की

Sun Nov 29 , 2026
यरूशलम, 29 नवंबर (वार्ता) इज़रायल में पिछले महीने हुए आम चुनावों के बाद बने गतिरोध को समाप्त करने के लिए कार्यवाहक प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और विपक्ष के नेता गादी आइसेनकोट के बीच बातचीत जारी है। यह जानकारी बीबीसी ने रविवार को दी। अक्टूबर के चुनाव में श्री नेतन्याहू के गुट […]

You May Like