जिपं में राकेश नामदेव के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह आयोजित

दमोह:जिला पंचायत दमोह में पदस्थ राकेश नामदेव के सेवानिवृत्त होने पर गुरुवार को विदाई व सम्मान समारोह आयोजित किया गया.समारोह में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती मंजू देवलिया और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रवीण फुलपगारे सहित जिला पंचायत के अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सभी ने राकेश नामदेव के सेवाकाल के दौरान दिए गए योगदान की सराहना की और उन्हें शाल, श्रीफल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।उपाध्यक्ष श्रीमती मंजू देवलिया और सीईओ प्रवीण फुलपगारे ने राकेश नामदेव को सेवानिवृत्ति जीवन के लिए बधाई व शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ व सुखद भविष्य की कामना की.

Next Post

शराब के लिए रुपए नहीं देने पर चाकू मारा

Fri Jul 10 , 2026
इंदौर: महू में शराब पीने के लिए रुपए नहीं देने पर एक व्यक्ति पर चाकू से हमला कर दिया. पुलिस के मुताबिक यादव मोहल्ला निवासी बंटी यादव उम्र 42 साल रेलवे ब्रिज के पास पीठ रोड पर था, तभी जग्गा उर्फ आकाश हलवाई ने उससे शराब के लिए रुपए मांगे. […]

You May Like