संविद नगर में बुजुर्ग महिला का शव मिला, लसूड़िया में होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या

इंदौर. शहर के दो अलग अलग थाना क्षेत्रों में दुखद घटनाएं सामने आई हैं. तिलक नगर थाना क्षेत्र के संविद नगर में अकेली रह रही बुजुर्ग महिला का शव घर में मिला, वहीं लसूड़िया थाना क्षेत्र में एक होटल कर्मचारी ने आत्महत्या कर ली. दोनों मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है.

संविद नगर में रहने वाली बुजुर्ग महिला लंबे समय से बीमार थीं. उनकी एक बेटी नागदा और दूसरी पुणे में रहती है. शाम से घर का दरवाजा नहीं खुलने पर मकान मालिक को संदेह हुआ. उन्होंने तिलक नगर पुलिस और महिला की बेटियों को सूचना दी. परिजनों के पहुंचने पर दरवाजा खोला गया तो महिला मृत अवस्था में मिलीं. प्रारंभिक जांच में बीमारी के चलते मौत होने की आशंका जताई गई है. पुलिस ने घटनास्थल का परीक्षण कर जांच शुरू की है. वहीं, लसूड़िया थाना क्षेत्र में एक होटल कर्मचारी ने आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है. कर्मचारी के आत्महत्या करने के कारणों का पता लगाया जा रहा है. एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों घटनाओं में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है. संविद नगर में बुजुर्ग महिला लंबे समय से बीमार थीं, जबकि लसूड़िया में होटल कर्मचारी की आत्महत्या के कारणों की पड़ताल की जा रही है.

Next Post

देशी पिस्टल और दो कारतूस के साथ बदमाश गिरफ्तार

Thu Nov 26 , 2026
इंदौर. चंदन नगर क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक को देशी पिस्टल और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपी सिरपुर-धार रोड स्थित खाली मैदान में संदिग्ध हालत में घूम रहा था. पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा और तलाशी में हथियार बरामद किया. आरोपी से हथियार के स्रोत […]

You May Like