श्रीमंत झा ने जीता नॉर्वे पैरा आर्म रेसलिंग कप में रजत पदक

नयी दिल्ली (वार्ता) पैरा एथलीट श्रीमंत झा ने नॉर्वे पैरा आर्म रेसलिंग कप में 85 प्लस किग्रा वर्ग में रजत पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है।

आज यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार दुनिया के तीसरे और एशिया के नंबर वन आर्म रेशलर श्रीमंत झा ने एशिया पैरा-आर्म रेसलिंग कप 2025 में 85 प्लस किलोग्राम वर्ग में पोलैंड के मार्सिन कैप्लिकी को हराकर रजत पदक अपने नाम किया।

पैरा-एथलीट श्रीमंत झा ने अपना रजत पदक महाकुंभ में जान गवांने वाले लोगों को समर्पित किया है। यह टूर्नामेंट 13 फरवरी से 15 फरवरी चला। नॉर्वे के जॉन फ्रेविक ने इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता।

स्वदेश पहुंचने पर श्रीमंत झा ने कहा, “यह मेरे लिए एक विशेष जीत है। मैं हर एक मैच शहीद जवानों के सम्मान के लिए जीतता हूं। अब मैं आगामी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट पर ध्यान केंद्रित करूंगा और निश्चित रूप से भारत को फिर से गौरवान्वित करने की कोशिश करूंगा।”

पैरा एथलीट के रूप में श्रीमंत झा अब तक 52 अंतरराष्ट्रीय पदक जीत चुके है।

रजत पदक जीतने पर आर्म रैसलिंग की अध्यक्षा प्रीति झींज्ञानी छत्तीसगढ़ के आर्म रैसलिंगके अध्यक्ष जी सुरेश बाबे, चेयरमैन बृज मोहन सिंह , सचिव श्रीकांत एवं कोच ऋषभ जैन ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

Next Post

पत्नी पर कमेंट, शिक्षक पति को धमकाया

Tue Feb 18 , 2025
जबलपुर। गोहलपुर थाना अंतर्गत सारा सिटी अमखेरा रोड में बदमाशों ने एक महिला पर अनावश्यक कमेंट कर दिए जब शिक्षक पति ने इसका विरोध किया तो उसके साथ भी अभद्रता कर धमकाते हुए भाग गए। पुलिस के मुताबिक गुफरान हुसैन अंसारी निवासी  सारा सिटी अमखेरा रोड ने रिपोर्ट दर्ज कराई […]

You May Like