ग्वालियर: लायंस क्लब ग्वालियर सिटी द्वारा महानगर में पहली बार महिला सशक्तिकरण को बढावा देने के उददेश्य से मिसेज ग्वालियर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। उक्त जानकारी लायंस क्लब ग्वालियर सिटी के अध्यक्ष धीरज भटनागर सचिव किशोर सिंह ने पत्रकारों को दी। उन्होंने बताया कि महिलाओं की प्रतिभा व्यक्तित्व एवं आत्मविश्वास को एक प्रतिष्ठित मंच प्रदान करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है कार्यक्रम का फाइनल राउंड 16 सितंबर को ग्रांड कैंसल मेला ग्राउंड के पास आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने बताया प्रतियोगिता के लिए दो आयु वर्गों में प्रविष्टियां आमंत्रित की गई हैं वर्ग ए में 40 वर्ष तक की आयु तथा वर्ग बी में 40 वर्ष से अधिक आयु की महिलाएं भाग ले सकेंगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क 1000 रूपये निर्धारित किया गया है वहीं पंजीयन की अंतिम तिथि 6 सितंबर रखी गई है। आयोजन की विशेष बात यह रहेगी प्रतियोगिता भाग लेने वाली प्रत्येक प्रतिभागी को चांदी का राम दरबार एवं अन्य उपयुक्त उपहार प्रदान किए जाएंगे तथा विजेताओं को लगभग 50000 रूपये का पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे । प्रतियोगिता का स्क्रीनिंग राउंड 8 सितंबर को होटल लैंडमार्क के दरबार हॉल में आयोजित किया जाएगा वही इस आयोजन के लिए निर्णायक मंडल ने दिल्ली मुंबई एवं राजस्थान से आने की अनुमति प्रदान की है।
